Type Here to Get Search Results !

JNVST 2026 Class 6 Application Form: JNV Selection Test Admission Eligibility, Age Limit & Required Documents, How to Apply Online?

 JNVST 2026: Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) के द्वारा Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) 2026 के जरिए Class 6 में Admission लिया जाएगा। वैसे सभी स्टूडेंट्स जो Session 2026-27 के कक्षा 06 में अपना नामांकन लेने के लिए इस परीक्षा में शामिल होना चाहते है, वह इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 30 मई 2025 से 29 जुलाई 2025 तक कर सकते है। इसके लिए सभी अभ्यार्थी को JNV के आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर Online Apply करना होगा।

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को JNVST 2026 के बारे में बताने वाले है। यदि आप भी इस जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शामिल होना चाहते है, तो आपके लिए आज के यह लेख बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसलिए आप इसे पूरे ध्यान से अंत तक अवश्य पढ़ें।

 


JNVST 2026: Overview

Organization NameNavodaya Vidyalaya Samiti (NVS)
Examination NameJawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) 2026
Class06
Session2026-27
Article NameJNVST 2026
Article TypeAdmission
Registration Start Date30 May 2025
Registration Last Date29 July 2025
Mode of ApplyOnline
Official Websitecbseitms.rcil.gov.in


Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test 2026

आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी अभ्यार्थी जो जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में नामांकन लेना चाहते है, उन सभी को इस लेख में बहुत-बहुत हार्दिक स्वागत करते है। आज हम आप सभी को इस लेख के माध्यम से Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test 2026 के बारे में बताएंगे। जिससे इस प्रवेश परीक्षा के Online Admission form अपने घर बैठे भर पाएंगे।


यदि आप भी JNVST 2026 Application form भरना चाहते है, तो आप इस लेख को पूरे ध्यान से और अंत तक पढ़ें, क्योंकि इस लेख में हम जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट के बारे में पूरे विस्तृत में बताए हुए है। इसलिए आप इसे अंत तक अवश्य पढ़ें।

JNV Selection Test 2026: Important Dates

EventDate
Application Start Date30 May 2025
Application Last Date29 July 2025
Summer Bound Exam Date13 December 2025
Winter Bound Exam Date11 April 2026

JNV Selection Test 2026-27 Application Fee

आपको बता दे की Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test 2026-27 के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है। आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। पंजीकरण प्रक्रिया नि:शुल्क रूप से आधिकारिक प्रवेश पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है। JNV Selection Test के लिए सभी पात्र छात्र बिना कोई शुल्क चुकाए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CategoryApplication Fee
General / OBC / EWS₹0
SC / ST / PH₹0
All Female Candidates₹0
Total₹0

Navodaya Vidyalaya Eligibility for Class 6

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पात्रता (Eligibility) की जानकारी निम्नलिखित है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार JNVST 2026 Notification देख सकते है-

1. District based admission:

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश जिला आधारित होता है। किसी भी उम्मीदवार को उसी जिले के नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अनुमति होती है, जिसमें वह वर्तमान में कक्षा 5 की पढ़ाई कर रहा हो।

2. Must be a Native:

उम्मीदवार केवल उसी जिले का होना चाहिए जहाँ संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है। अर्थात, उम्मीदवार को उसी जिले में पढ़ाई करनी चाहिए और वहीं का मूल निवासी होना चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए, चयन के बाद दस्तावेज़ों के सत्यापन के समय अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

3. Studying from a government or recognized school:

उम्मीदवार को सत्र 2025-26 के दौरान उसी जिले के किसी सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए।

4. Old or Repeat Candidates Not Acceptable:

जो छात्र सत्र 2025-26 से पहले कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुके हैं या जिन्होंने कक्षा 5 को दोहराया है, उन्हें जेएनवी कक्षा 6 में आवेदन करने की अनुमति नहीं है।

Navodaya Vidyalaya Age Limit for Class 6 2026

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में सत्र 2026 के लिए प्रवेश लेने वाले उम्मीदवार की आयु 01 मई 2014 से पहले और 31 जुलाई 2016 के बाद नहीं होनी चाहिए। अर्थात, उम्मीदवार का जन्म 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच (इन दोनों तिथियों सहित) हुआ होना अनिवार्य है। आप सभी को बता दे की यह आयु सीमा सभी श्रेणियों के लिए समान रूप से लागू होती है।

Documents Required for JNV Admission Class 6

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होती है:

  • Birth Certificate
  • Aadhar Card
  • Confirmation of studying in rural area school in class 3, 4 and 5
  • Residence Certificate
  • Transfer Certificate from previous class
  • Category Certificate (if applicable
  • Recent passport size photo
  • Signature of candidate and guardian
  • Mobile Number and Email Id, etc.

Total Jawahar Navodaya Vidyalaya in India

भारत में इस समय कुल 654 जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) कार्यरत हैं, जो देश के अधिकांश जिलों में स्थापित किए गए हैं। इन विद्यालयों की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रों को निःशुल्क, गुणवत्तापूर्ण और आवासीय शिक्षा प्रदान करना है। नवोदय विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध होते हैं और कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा देते हैं। इनका संचालन नवोदय विद्यालय समिति (NVS) करती है, जो शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्था है।

How To Apply Online for JNVST 2026?

आप अगर अपना JNVST 2026 Application form भरना चाहते है, तो आप नीचे में बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए Online Apply Link नीचे के टेबल में उपलब्ध है-

  • JNVST 2026 Apply Online करने के लिए आपको सबसे पहले आप JNV के आधिकारिक वेबसाईट पर आएंगे।

How To Apply Online for JNVST 2026?

  • ऑफिसियल वेबसाईट के होमपेज पर आने के बाद आप Candidate Corner के सेक्शन में आएंगे।
  • उसके बाद आप यहाँ से Click here for Registration for Class VI JNVST (2026-27) के लिंक पर क्लिक कर देंगे।

JNVST 2026 Application Form

  • आपके द्वारा क्लिक करने के बाद Registration form आएगा, अब आप इसमें मांगे गए सभी आवश्यक जानकारी को सही-सही ध्यान से भर लेंगे।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद आप आवश्यक दस्तावेजों के स्कैन कॉपी को अपलोड कर लेंगे।
  • फिर उसके बाद आप अपने Submit के बटन पर क्लिक करके अपना रेजिस्ट्रैशन पूरा कर लेंगे।
  • रेजिस्ट्रैशन पूरा होने के बाद आप प्राप्त आवेदन फॉर्म के पावती के प्रिन्ट आउट लेकर रख लेंगे।

Conclusion

हम आप सभी को JNVST 2026 से जुड़ी सभी जानकारी को आप सभी के साथ में सही-सही और पूरे विस्तार में साझा किए है। आप सभी जो कोई भी अभ्यार्थी JNVST Class 6 Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आप हमारे द्वारा ऊपर में बताए गए आसान प्रोसेस के जरिए कक्षा 6 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। JNVST 2026 से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप NVS के आधिकारिक वेबसाईट विज़िट कर सकते है, जिसका लिंक नीचे के टेबल में उपलब्ध है।

अगर आपको आज के यह लेख पसंद आया है तो आप इसे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ में शेयर अवश्य करें, ताकि वह भी जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर पाए। इस लेख से जुड़ी कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें नीचे के कॉमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Important Links

Apply OnlineClick Here To Apply.
Applicant LoginClick Here To Login.
Find Your Registration No.Find Your Registration No.
Application Home PageApplication Home Page.
Download ProspectusProspectus Download.
Official WebsiteOpen Official Website.












































Post a Comment

0 Comments