- JNVST 2025 Results: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा आज 25 मार्च 2025 को कक्षा 6 और 9 के जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
- JNVST 2025 Results: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा आज 25 मार्च 2025 को कक्षा 6 और 9 के जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
JNVST 2025 Results: जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन टेस्ट रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
2. इसके होम पेज पर आपको 6/9वीं वीं एग्जाम रिजल्ट 2025 का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन टेस्ट रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन
एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन दो फेज में कराया जाएगा। पहले फेज की परीक्षा 18 जनवरी, 2025 को हो चुकी है। दूसरी फेज की परीक्षा 12 अप्रैल, 2025 को होगी।
परीक्षा का दूसरा फेज आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश (दिबांग घाटी और तवांग जिलों को छोड़कर) बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश (चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति और शिमला जिलों को छोड़कर) जम्मू और कश्मीर (केवल जम्मू-।, जम्मू-।। और सांबा के लिए) झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर) केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में आयोजित किया जाएगा।
